Home » राजस्थान » ASI से दबा ऑटोमेटिक पिस्टल का ट्रिगर, सिर में लगी गोली, मौके पर ही मौत

ASI से दबा ऑटोमेटिक पिस्टल का ट्रिगर, सिर में लगी गोली, मौके पर ही मौत

नागौर: नागौर पुलिस लाइन में एएसआई की खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई, सिर में गोली लगने से उनकी मौत हो गई. जारोड़ा गांव के रहने वाले 57 साल के रामस्वरूप विश्नोई यूपी के एक मंत्री को एस्कॉर्ट करने जाने वाले थे, वे नागौर से निकलने वाले थे, लेकिन जब वे अपने क्वार्टर के बाहर सर्विस रिवाल्वर को लोड करने के साथ साफ कर रहे थे, तभी अचानक ट्रिगर दब गया जिससे चली गोली उनके सिर में लगी.

गोली की आवाज सुन स्टॉफ उनके क्वार्टर की तरफ दौड़े तो वे अचेत हुए गिरे हुए थे, तत्काल उनको जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एएसपी सुमित कुमार ने बताया कि .ड्यूटी पर जाने से पहले अटोमेटिक पिस्टल में मैगजीन कर रहे थे लोड इस दौरान ट्रिगर दबने से गोली. चल गई.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि हथियार की सफाई करने के दौरान गोली चलने से यह हादसा हो गया. हुआ. मृतक जिले के मेड़ता तहसील के जारोड़ा गांव का रहने वाला था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद