Poola Jada
Home » राजस्थान » जेडीए की जोन 14 में कार्यवाही तो दूसरी तरफ जोन 10 में पनप रही अवैध कॉलोनियां

जेडीए की जोन 14 में कार्यवाही तो दूसरी तरफ जोन 10 में पनप रही अवैध कॉलोनियां

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में श्रीराम की नांगल वाटिका में खसरा नं.147, 148 कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 12 अवैध दुकानों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त,ग्राम खेड़ी गोकुलपुरा में निजी खातेदारी करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त एवं ग्राम बदनपुरा में कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन अवैध गोदाम/फैक्ट्री को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में श्रीराम की नांगल वाटिका रोड़ तहसील सांगानेर जिला जयपुर में खसरा नं.147,148 कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 12 अवैध दुकानों व अन्य अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खेड़ी गोकुलपुरा जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘गोविन्दम रिंग सिटी’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल-मिट्टी की सड़कें निर्माणाधीन 02 अवैध डूप्लेक्स,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसी प्रकार जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बदनपुरा़ तहसील सांगानेर जिला जयपुर में कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन अवैध गोदाम/फैक्ट्री व अन्य अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-पंचम प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,08, एच.क्यू.तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS