Home » राजस्थान » विधानसभा में गोहत्या पर हंगामा, कार्यवाही 5वीं बार स्थगित:जूली बोले- गाय को राज्यमाता का दर्जा देने पर जवाब नहीं मिला, नारेबाजी और पोस्टर लहराए

विधानसभा में गोहत्या पर हंगामा, कार्यवाही 5वीं बार स्थगित:जूली बोले- गाय को राज्यमाता का दर्जा देने पर जवाब नहीं मिला, नारेबाजी और पोस्टर लहराए

राजस्थान में गाय को राज्यमाता जयपुर में गोहत्या और गाय को राज्यमाता का दर्जा देने से जुड़े सवाल के जवाब को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। इस कारण विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद से बार-बार स्थगित हो रही है।

दरअसल, बीजेपी विधायक बालमुंदाचार्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने और गोवंश तस्करी से जुड़ा सवाल पूछा था। जवाब में गोपालन मंत्री ने कहा कि गोहत्या रोकने कानून बना हुआ है।

जूली ने कहा- राज्यमाता के दर्जे पर भी साफ जवाब नहीं दिया। इस बीच कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ने पोस्टर दिखाने पर जताई नाराजगी

जूली ने कहा कि- पिछले सप्ताह जयपुर में ही गोहत्या हुई। हिंगोनिया गोशाला से गाय का सिर काटकर लाए, बीजेपी नेता का उसमें नाम है, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। सरकार उस पर क्या कार्रवाई करेगी?

इस पर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उसका गुनेहगार खड़ा है। सदन में कांग्रेस विधायक पोस्टर लहराने लगे।

स्पीकर ने पोस्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां पोस्टर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आप प्लानिंग करके आए हो, मुझसे फिर सहयोग की उम्मीद मत करना।

गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के जवाब के बाद विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ।
गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के जवाब के बाद विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ।

प्रश्नकाल में हुई जूली और बेढ़म में बहस

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विकास चौधरी के मूल सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए 2000 कैमरे लगा रहे हैं।

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप दो हजार कैमरे चरणबद्ध लगाने की बात कर रहे हैं, दो हजार कैमरे तो अकेले जयपुर में चाहिए।

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के चश्मे को साफ करना चाहूंगा कि सरकार क्या क्या कदम उठा रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जनता को वो चश्मा बंटवा दीजिए जिससे जाम नजर नहीं आए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर की कार्यवाही शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,चोरी गई 02 मोटरसाईकिल बरामद

इलाके में वाहन चोरी की लगातार बढती वारदातों पर विधाधर नगर थाना द्वारा टीम बनाकर की गई कार्यवाही न्यूज इन