उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को राजस्थान की कला,समृद्धि और संस्कृति के प्रतीक क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘सिटी बाजार’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएँ दीं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है।उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास न केवल पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को संरक्षण देते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सिटी बाजार का अवलोकन भी किया और व्यापारियों से संवाद भी किया।इस अवसर पर व्यापारियों और आयोजकों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।





