उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा
जयपुर के विद्याधर नगर फुटबॉल स्टेडियम में आज इंडियन फुटबॉल लीग के पहले होम ग्राउंड मैच का आयोजन किया गया।यह मुकाबला राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और नामधारी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा आयोजन है और इसके लिए सभी आयोजकों को बधाई दी जानी चाहिए।उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी ताकत और पूरे मन से मैच खेलें।उन्होंने कहा कि अगर इसी भावना के साथ खेला जाएगा तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे।साथ ही उन्होंने विजेता टीम को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम प्रसाद,राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के चेयरमैन के. के. टाक जी,आरयूएफसी की एमडी रोशनी टाक जी,युवा मामले एवं खेल विभाग के सचिव नीरज के पवन और सीजीएसटी कमिश्नर सुमित कुमार यादव जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।





