Home » जयपुर » उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छःपुलिसकर्मियों को ‘‘कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’’ के अवार्ड से सम्मानित’

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छःपुलिसकर्मियों को ‘‘कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’’ के अवार्ड से सम्मानित’

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छःपुलिसकर्मियों को ‘‘कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’’ के अवार्ड से सम्मानित’

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने गुरुवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को ‘‘कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’’ के अवार्ड से सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

फरवरी माह 2026 का ‘‘कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’’ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्ह्रित सियाराम कानि. पुलिस थाना जवाहर नगर ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से सीईआईआर पोर्टल पर रोज अपडेशन चैक कर गुम हुये 82 मोबाईलों को रिकवर कर मोबाईल धारकों को सौपने में महत्पूर्ण भुमिका निभायी।

जिला पश्चिम के श्रीराम जान्दू कानि. तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के दौरान माह फरवरी 2026 में तकनीकी सहायता से जिला जयपुर पश्चिम में गुम हुये 201 मोबाईल फोन (कुल कीमत 38,50,000/-रूपये) रिकवर करवाने का सराहनीय कार्य किया।

जिला उत्तर के महेश कुमार कानि. पुलिस थाना संजय सर्किल ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान 7 स्थाई वारंटों का निस्तारण करवाया एवं थाने पर प्राप्त ऑनलाईन परिवादों का निस्तारण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जिला दक्षिण के पवन कुमार कानि. पुलिस थाना सांगानेर सदर ने 15 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने एवं काफी समय से लम्बित स्थाई वारंटों का निस्तारण करवाने का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है।
प्रेससिंह कानि. यातायात पश्चिम जयपुर ने यातायात ड्यूटी केसाथ-साथ लेन सिस्टम की कुल 40 9 प्रभावी कार्यवाही की गई जो सराहनीय कार्य किया है।

रामकिशोर कानि. रिजर्व पुलिस लाईन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, ने पुलिस लाईन के कार्यालय, शाखाओं, परिसर में सौन्दर्यकरण का कार्य, लिखाई, पेन्ट-पॉलिस, चित्रकला का कार्य कठिन परिश्रम, मेहनत एवं लग्न से किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की