Home » जयपुर » खेल भावना का उत्सव: हाउसिंग बोर्ड की 30वीं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़

खेल भावना का उत्सव: हाउसिंग बोर्ड की 30वीं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़

टीम भावना,अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं खेल-आवासन आयुक्त

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा आयोजित वार्षिक कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता के 30 वे संस्करण का शुभारंभ गुरुवार को उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने खुले आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान मण्डल सचिव गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी तथा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

इस अवसर पर आयुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें एथलेटिक्स रेस, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज तथा महिलाओं की 100 मीटर दौड़ प्रमुख हैं। प्रतियोगिता में कुल 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 220 पुरुष एवं 20 महिला प्रतिभागी शामिल हैं।

खेल मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगामी चार दिनों तक यह खेल महाकुंभ जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता न केवल कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की