Home » जयपुर » राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मुलाकात

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मुलाकात

राजस्थान दिवस,भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई

देवनानी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष” पुस्तक भेंट की

राज्यपाल ने  ‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि के लिए बधाई दी

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की।  देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष” पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की  सराहना की।

*‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि के लिए बधाई दी*

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई  ‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि के लिए बधाई दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास