बस्सी,सांगानेर,मुहाना मण्डी व टोंक रोड क्षेत्र में अतिक्रमणों पर कार्रवाई,अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान जारी
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार,अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस एवं सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन शाखा द्वारा विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाने एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित भटेसरी ग्राम सिंदोली, तहसील बस्सी में हिगोनिया गोशाला की सरकारी भूमि पर बांस-तम्बू, तिरपाल, झुग्गी-झोपड़ियां,टीनशेडनुमा कमरे एवं अन्य अस्थायी निर्माण कर किये गये अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान के तहत प्रवर्तन अधिकारी जोन-24, 13, 14 की मौजूदगी में जोन-24 के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-09 के क्षेत्राधिकार में शांति कॉलोनी, सांगानेर में रोड सीमा पर अस्थायी अतिक्रमण कर बनाये गये चबूतरों को सुओमोटो कार्रवाई के तहत पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। उक्त अतिक्रमणों को आज जोन-09 के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-11 के क्षेत्राधिकार में मुहाना मण्डी के सामने से लक्की ढाबा के सामने तक सड़क सीमाओं पर अस्थायी अतिक्रमण कर अत्यधिक लंबाई में लगाये गये टीनशेड, ठेलें, थड़ियां, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउंटर, टेबल-कुर्सियां, होर्डिंग एवं साइन बोर्ड आदि को नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान के तहत हटाया गया। यह कार्रवाई जोन-11 के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से कर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
इसी प्रकार जोन-01 के क्षेत्राधिकार में टोंक रोड स्थित खसरा नं. 307, दूगड़ गार्डन पर बनी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल के ऊपर अवैध रूप से निर्मित “The Bose” रेस्टोरेंट के विरुद्ध उपनियंत्रक प्रवर्तन तृतीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-01 की मौजूदगी में जोन-01 के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा कटर मशीन एवं मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
उक्त समस्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-24, 09, 11, 01 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ता, लेबर गार्ड एवं संबंधित जोनों के राजस्व व तकनीकी स्टाफ के सहयोग से संपादित की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वयं उपस्थित होकर अथवा कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नं. 0141-2565800, 0141-2575252, 0141-2575151 पर 24×7, हेल्पलाइन 181, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं ई-मेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in के माध्यम से अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण के संबंध में शिकायत दर्ज कराएं तथा इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.










