Home » राजस्थान » ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का जयपुर में सफल आयोजन स्थिरता, कौशल विकास और निर्बाध यात्रा में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही चर्चाएं

ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का जयपुर में सफल आयोजन स्थिरता, कौशल विकास और निर्बाध यात्रा में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही चर्चाएं

जयपुर। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) बैठक बुधवार को जयपुर में आयोजित हुई। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने की।

यह बैठक 25 मई 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित पहली बिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की बैठक पर आधारित रही। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए ताकि भारत की मुख्य प्राथमिकताओं कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं पर्यटन, स्थिरता एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण, तथा पर्यटन आदान-प्रदान एवं निर्बाध यात्रा सुविधा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

दूसरी टीडब्ल्यूजी बैठक का आयोजन “मजबूती, नवाचार, सहयोग एवं स्थिरता के लिए निर्माण” के व्यापक विषय के अंतर्गत किया गया जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता पर विचार किया गया। कार्य समूह ने तकनीकी बदलाव, यात्रियों की बदलती उम्मीदों एवं स्थिरता की आवश्यकताओं से बदलते वैश्विक पर्यटन के माहौल के मद्देनजर पर्यटन को आर्थिक विकास, रोज़गार, सतत विकास एवं लोगों के बीच आपसी मेल-जोल का एक अहम माध्यम माना।

इस बातचीत ने भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत पहचान की गई चार थीमेटिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया और उन क्षेत्रों को रेखांकित किया जहां सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिसमें उभरती तकनीकों का जिम्मेदार उपयोग, सतत एवं समुदाय-केंद्रित पर्यटन, मानव पूंजी विकास, पर्यटन आदान-प्रदान और मजबूत संपर्क शामिल हैं।

बैठक में भुवनेश कुमार ने कहा कि पहली टीडब्ल्यूजी बैठक और उसके बाद हुई बातचीत से भारत के ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक को आगे बढ़ाने में बहुत प्रगति हुई है। उन्होंने जोर दिया कि भारत की अध्यक्षता ने स्थिरता, कौशल विकास, निर्बाध यात्रा एवं स्मार्ट पर्यटन के इर्द-गिर्द सहयोग को आगे बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि कार्य समूह की चर्चाओं का नतीजा 21 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रिक्स प्रतिनिधि 20 अगस्त को जयपुर के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर पैलेस का दौरा करेंगे, जिससे उन्हें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, कंबल में बंधा मिला शव; 2 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है।