Home » राजस्थान » जयपुर में पिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने निकला बेटा, टैक्सी ड्राइवर को आई बदबू तो खुला राज

जयपुर में पिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने निकला बेटा, टैक्सी ड्राइवर को आई बदबू तो खुला राज

जयपुर में हत्या कर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव फेंकने का मामला सामने आया है। न्यूड हालत में बुजुर्ग की लाश कंबल में बंधी मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। पुलिस ने 2 दिन पहले वारदात को अंजाम दिया। आज जब वह शव को ठिकाने लगाने ले जाने लगा तो उसने टैक्सी को बुलाया, शव से बदबू आने पर टैक्सी ड्राइवर को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को शव ठिकाने लगाने के दौरान ही धर-दबोचा

कंबल में लिपटा मिला शव

एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- मृतक की पहचान जगदीश (75) निवासी टोडाराय सिंह के रुप में हुई है। वह सांगानेर सदर के गोविन्दपुरा में अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को कंबल में बंधी लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर न्यूड हालत में बुजुर्ग का शव कंबल में बंधा मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में दो दिन पहले बुजुर्ग की हत्या करना सामने आया है।

परिवारिक कलह में बेटे ने की हत्या

डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- मृतक जगदीश (75) की हत्या उसके छोटे बेटे सवाई राम जाट (45) ने की। पुलिस की ओर से मर्डर के मामले में आरोपी सवाई राम जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वारदात के दौरान वहां मौजूद उसकी मां सजनी को भी हिरासत में लिया गया है l प्रारम्भिक पूछताछ में परिवाारिक कलह से परेशान होकर पिता जगदीश की हत्या करना कबूल किया है।

आरोपी का कहना है कि पिता जगदीश शराब पीने के बाद आए दिन झगड़ा करते थे। 18 अगस्त की रात को भी पिता से झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद गुस्से में पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

ट्रैक्सी ड्राइवर ने पकड़वाया

लाश को पहले तो घर के अंदर ही छुपाए रखा l एक दिन लाश पड़ी रहने के दौरान उसने कंबल में बांधा। शव ठिकाने की जगह नहीं सुझने पर उसने गांव ले जाकर दाहसंस्कार की सोच ली। गुरुवार सुबह उसने अपने गांव टोडाराय सिंह जाने के लिए टैक्सी को बुलाया। पिता की डेथ होने पर शव को गांव ले जाने की ड्राइवर को बताया। ड्राइवर को बदबू आने से शक हुआ तो उसने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस को सूचना लगने का पता चलने पर आरोपी हत्यारे बेटे ने शव को पास ही खाली प्लॉट में छुपा दिया l पुलिस ने आरोपी को शव ठिकाने लगाने के दौरान ही धर-दबोचा

मर्डर केस में परिवार गया था जेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक जगदीश, अपनी पत्नी और दोनों बेटों पर बहू की हत्या का आरोप है। साल 2024 में हत्या के मामले में परिवार के चारों मेंबर जेल में बंद थे। पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा बेटा अभी-भी जेल में बंद है। करीब 4 महीने पहले जमानत होने पर जगदीश, उसकी पत्नी और छोटा बेटा सवाई जेल से बाहर आए थे।

change

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की