बावड़ी में गिरे 18 वर्षीय पदयात्री को बिना वर्दी की परवाह किए कांस्टेबल मुकेश कुमार ने सुरक्षित निकाला
हिंद रफ्तार
जयपुर। डिग्गी कल्याण जी की 61वीं पदयात्रा के दौरान जयपुर ग्रामीण पुलिस के कांस्टेबल मुकेश कुमार (नंबर 2361) ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए 18 वर्षीय पदयात्री की जान बचाई।
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि 20 अगस्त को बावड़ी में नहाते समय पदयात्री दिव्यांश (18) अचानक गहरे पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बिना समय गंवाए बावड़ी में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कांस्टेबल की इस त्वरित कार्रवाई की पदयात्री के परिजनों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की। मुकेश कुमार का यह साहसिक कार्य राजस्थान पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






