Home » राजस्थान » बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों की 1.41 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों की 1.41 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

जयपुर । संगठित अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस राजस्थान राजीव शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कुल 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद की गई इस कार्रवाई में रिहायशी मकान, आवासीय भूखंड, निर्माणाधीन मकान, दुकान और वाहन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे अभ्यस्त अपराधियों की पहचान की गई, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से संपत्तियां बनाई थीं।
मेहरूनिशां की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज
पुलिस थाना सदर क्षेत्र में मेहरूनिशां पत्नी मुराद अली की दो संपत्तियों को फ्रीज किया गया। इनमें भुट्टो का बास, बीकानेर स्थित रिहायशी मकान की बाजार कीमत 36 लाख रुपये तथा चुना भट्ठा के पास राजीव नगर स्थित आवासीय भूखंड की कीमत 64 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये है।
मेहरूनिशां का पति मुराद अली थाना स्तर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध 17 अभियोग दर्ज हैं। उसके पुत्र तालीबान उर्फ तालीमान के विरुद्ध 10 तथा लादेन के विरुद्ध पांच अभियोग दर्ज हैं। दोनों की हिस्ट्रीशीटर पत्रावलियां भी खोली जा रही हैं।
दो सगे भाइयों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई
पुलिस थाना रणजीतपुरा क्षेत्र में पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जयसुखराम उर्फ जस्सराम की संपत्तियों को भी फ्रीज किया गया। इनमें महिंद्रा बोलेरो कैंपर, इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा चक 10 आरडीवाई स्थित रिहायशी मकान शामिल हैं। इन संपत्तियों की कुल बाजार कीमत 4.85 लाख रुपये आंकी गई है।
इसी प्रकार उसके सगे भाई प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी का चक 10 आरडीवाई स्थित निर्माणाधीन मकान और चक 14 आरडीवाई स्थित दुकान को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। इन संपत्तियों की कुल कीमत 37 लाख रुपये आंकी गई है।
पूनमचंद और प्रेमसुख दोनों सगे भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो-दो प्रकरण दर्ज हैं।
अन्य तस्करों की संपत्तियां भी होंगी फ्रीज
एसपी कच्छावा ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले में ऐसे अन्य अभ्यस्त मादक पदार्थ तस्करों की भी पहचान की जा चुकी है, जिन्होंने तस्करी से अर्जित आय से संपत्तियां बनाई हैं। इन संपत्तियों और तस्करी से अर्जित आय का रिकॉर्ड जुटाने की कार्रवाई जारी है। चिन्हित संपत्तियों को भी शीघ्र एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज करवाया जाएगा।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संगठित अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के संबंध में उपलब्ध जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हमारी सरकार ने 31 माह में राजस्थान में विकास के जितने काम किए उतने कांग्रेस पांच साल में भी नहीं कर पाई ………भजनलाल शर्मा

जयपुर।आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल