जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके में 3 नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के सामने खड़ी इनोवा कार में आग लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना देर रात कुलदीप विहार में बिड़ला स्कूल के सामने की है। मामले में पीड़ित नरेंद्र गौड़ (27) निवासी कुलदीप विहार ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त की रात करीब 12.50 बजे एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। तीनों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे।
नकाब पहनकर आए थे बदमाश
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने पहले गली में कार की रेकी की, फिर बाइक घुमाकर उनके घर के बाहर खड़ी इनोवा कार के पास आकर रुके। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने पत्थर से कार के डीजल टैंक के ढक्कन और कांच को तोड़ दिया। इसके बाद कार पर बोतलों से ज्वलनशील तरल पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
आग लगने के बाद गली में शोर होने लगा। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा कार का काफी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
गनीमत रही कि आग पास में खड़ी अन्य गाड़ियों तक आग नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शिकायत के आधार पर पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। एएसआई अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






