Home » राजस्थान » देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर, परकोटे में देखी सफाई व्यवस्था

देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर, परकोटे में देखी सफाई व्यवस्था

जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात सड़कों पर निकले। खास बात यह रही कि कलेक्टर सरकारी वाहन के बजाय स्कूटी से परकोटे में निरीक्षण करने पहुंचे। अजमेरी गेट से स्कूटी पर सवार होकर निकले कलेक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा रहे। एडीएम वर्मा ने स्कूटी चलाते हुए कलेक्टर को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा कराया।

देर रात किए गए इस दौरे के दौरान कलेक्टर ने परकोटे के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था देखी और मौके की स्थिति का अपडेट लिया। इसके साथ ही निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता की स्थिति और उससे जुड़े अपडेट भी अधिकारियों से लिए। कलेक्टर ने नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की बीट, खाने पीने की दुकानों पर जमा कचरा आदि के निस्तारण की जानकारी ली।

बता दें कि संदेश नायक की कार्यप्रणाली को प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय और प्रभावी माना जाता रहा है। वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें जयपुर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर इससे पहले भी स्कूटी पर शहर का जायजा लेने निकल चुके हैं। देर रात का यह दौरा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी, उपायुक्त राजस्व नवीन भारद्वाज भी मौजूद रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों एवं