Home » राजस्थान » नगरीय निकाय आम चुनाव में 27, 29 एवं 31 अगस्त तक नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे अभ्यर्थी

नगरीय निकाय आम चुनाव में 27, 29 एवं 31 अगस्त तक नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे अभ्यर्थी

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने “एक राज्य-एक चुनाव” के सिद्धांत के अनुरूप जयपुर जिले के नगरीय निकायों के आम चुनाव दो चरणों में कराने का कार्यक्रम घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल संदेश नायक ने बताया कि सदस्य पद के लिए लोक सूचना 27 अगस्त तथा नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त है। इसी प्रकार नामांकन पत्रों की सवींक्षा 1 सितंबर को एवं अभ्यर्थिता वापस लेने की अन्तिम तिथि 3 सितंबर अपराह्न 3ः00 बजे तक है। निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 04 सितम्बर को किया जाएगा। प्रथम चरण में नगर परिषद एवं नगर पालिका के सदस्यों के लिए मतदान 9 सितम्बर को तथा द्वितीय चरण में नगर निगम के सदस्यों के लिए 11 सितम्बर को प्रातः 7ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 14 सितम्बर (सोमवार) को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में की जाएगी। अभ्यर्थी 27,29 एवं 31 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहाँ पर नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगें।
इस निर्वाचन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो, वे आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जयपुर जिले के नगर निगम सहित कुल 19 नगरीय निकायों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष, 13 लाख 61 हजार 949 महिला एवं 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं जिनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 649 महिला एवं 92 ट्रांसजेंडर, वहीं चौमूं नगर परिषद में 53,182 एवं शाहपुरा नगर परिषद में 64,106 मतदाता हैं। नगरपालिकाओं में बगरू में 23,254, बस्सी में 20,785, चाकसू में 30,250, दूदू में 15,316 , जमवारामगढ़ में 19,975 , जोबनेर में 9,036, कालाडेरा में 10,674 , कानोता में 9,322, खेजरोली में 15,152, किशनगढ़ रेनवाल में 23,905, मनोहरपुर में 20,065, नरायना में 13,142 , फागी में 11,757, फुलेरा में 19,093, सांभर में 17,733, तथा वाटिका में 15,178 मतदाता हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की