जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार, 26 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया गया।जयपुर शहर में 4 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान दलों के 900 पीआरओ एवं 859 पीओ फर्स्ट को निर्वाचन प्रक्रिया,मतदान कार्य एवं विभिन्न प्रपत्रों के संधारण सहित निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक द्वारा जयपुर शहर के प्रशिक्षण स्थलों महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोषियल साइंसेज, पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,एचआरडीसी एवं आईजीपीआरएस में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान दलों के कार्मिकों से ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में नगरीय निकाय चुनावों को संपन्न कराने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान दलों के कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में मतदान दल के कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है मतदान कार्मिकों के समर्पण भाव के कारण ही स्वतंत्र, निष्पक्ष,भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना संभव हो पाता है।उन्होंने बताया कि नगर निगम जयपुर के बूथों सहित 18 अन्य नगरीय निकाय के पोलिंग बूथों पर मतदान कराने की आपकी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से नियमानुसार करें।इससे पूर्व उन्होंने कलेक्ट्रेट एवं जिला परिषद स्थिति रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों के साथ-साथ झोटवाड़ा स्थिति ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुगम एवं सुव्यस्थित व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
इस दौरान सीईओ जिला परिषद् व स्वीप प्रभारी शुभम भाईसारे,उपजिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय व चुनाव प्रषिक्षण प्रभारी देवयानी,जिला परिषद के एसीईओ बृजमोहन गुप्ता तथा जयपुर जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.








