Home » राजस्थान » जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया रोड शो, एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया रोड शो, एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जयपुर में रोड शो किया. इस दौरान मोदी मोदी के नारे लगे. पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. परकोटे में मौजूद दुकानों और घरों पर भी जयपुराइट्स चढ़े. भारत और भाजपा के झंडे मोदी के रोड शो में लहराए जा रहे है.रोड शो के दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाएं. प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे है.

मोदी के रोड शो में भगवा रंग में छोटी काशी रंग गई है. सांगानेरी गेट से लेकर बापू बाजार, नेहरू बाजार किशनपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ समेत जौहरी बाजार में जन सैलाब उमड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग हरसंभव प्रयास कर रहे है.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में भव्य तैयारी हुई. कई जगह पुष्पवर्षा हुई

पुष्पवर्षा के लिए विशेष तौर से दिल्ली से फूल मंगवाए गए. बड़े नगाड़ों, मंजिरों और शंखवादन से स्वागत किया गया. राजस्थानी संस्कृति से प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर एयरपोर्ट से परकोटे में होने वाले रोड शो के लिए रवाना हो गए हैं. अब कुछ देर में सांगानेरी गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS