Home » राजस्थान » नकली करेंसी को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:संदेह होने पर UV लाइट में कराए जांच, बैंक में भी वैरिफिकेशन जरूरी

नकली करेंसी को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:संदेह होने पर UV लाइट में कराए जांच, बैंक में भी वैरिफिकेशन जरूरी

जयपुर में जाली नोटों के इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने लोगों को जाली और असली नोट की पहचान करने के तरीके बताते हुए जरूरी गाइडलाइन जारी की है।

पुलिस के अनुसार नकली जाली नोटों की क्वालिटी अलग-अलग स्तर की हो सकती है। इसलिए यदि नोट को लेकर संदेह है तो उसे आगे चलाने के बजाय बैंक में जाकर जांच कराना ज्यादा सुरक्षित है।

संदेह हो तो बैंक में कराएं जांच

पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई करेंसी नोट नकली जैसा प्रतीत होता है तो उसे बाजार में चलाने की कोशिश न करें। नोट को किसी बैंक में ले जाकर उसकी जांच कराई जा सकती है। इससे नकली नोट को आगे चलाने से बचा जा सकता है और अनजाने में परेशानी में पड़ने की संभावना भी कम होगी।

संदिग्ध नोट की जांच के लिए अल्ट्रावॉयलेट (UV) लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूवी मशीन से नोट पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जांच की जाती है। इसके अलावा नोट के वॉटरमार्क, प्रिंटिंग और कागज की गुणवत्ता को भी ध्यान से देखना चाहिए।

जयपुर में पकड़े गए ₹4 लाख 30 हजार 500 के नकली नोट

दरअसल, बजाज नगर थाना पुलिस और CST टीम ने कार्रवाई करते हुए जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 4 लाख 30 हजार 500 रुपए के 500 नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से जयपुर पहुंची थी। इन नकली नोटों को आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भाई को बचाने कुंड में कूदी 3-बहनें, चारों की मौत:नहाने के लिए पानी में उतरा था युवक, मंदिर के मेले में आए थे

धौलपुर में भाई को बचाने तीन बहनें कुंड में कूद गईं। डूबने से चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना