Home » राजस्थान » प्रदेश में तीन लाख से अधिक मतदान कर्मियों ने की वोटिंग, सभी जिलों में फैसिलिटेशन सेंटर्स उपलब्ध

प्रदेश में तीन लाख से अधिक मतदान कर्मियों ने की वोटिंग, सभी जिलों में फैसिलिटेशन सेंटर्स उपलब्ध

राजस्थानः राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान पत्र से वोटिंग प्रक्रिया जारी है. सभी जिलों में फैसिलिटेशन सेंटर्स पर वोटिंग की. जिसमें आम चुनाव- 2023 की ड्यूटी में लगे तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिक अब तक अपने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके है. चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के साथ, पुलिस अधिकारियों ने भी वोटिंग की.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक तीन लाख एक हजार 875 मत डाले गए हैं. जिसमें मंगलवार को 30 हजार 239 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया. गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं जहां 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा.

वहीं इन सुविधा केन्द्रों के अलावा हर RO खुद की ऑफिस में सुविधा केंद्र स्थापित करेगा. अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS