Home » राजस्थान » अलवर-पतंग लूट रहा था, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा:48 फीट पर था मासूम, निकालने के लिए ग्रामीण को उल्टा लटकाया, 5 घंटे बाद रेस्क्यू

अलवर-पतंग लूट रहा था, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा:48 फीट पर था मासूम, निकालने के लिए ग्रामीण को उल्टा लटकाया, 5 घंटे बाद रेस्क्यू

अलवर के बड़ौदामेव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 साल के भानू गुर्जर को SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बच्चा 48 फीट पर फंसा हुआ था।

बुटोली गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे बोरवेल में गिरे भानू का 11 बजे सफल रेस्क्यू किया गया। बोरवेल के अंदर से जब बच्चे की आवाज आने लगी तो रेस्क्यू टीम ने कैमरा और रस्सा बोरवेल में डाला।

इसके बाद रस्से की मदद से बच्चे को बाहर निकाल लिया। इससे पहले एसडीआरएफ ने एक ग्रामीण (कुएं या बोरवेल से रेस्क्यू में मदद करने वाला) को बोरवेल में उल्टा लटकाकर नीचे भेजा था, लेकिन वो बच्चे तक नहीं पहुंच सका था।

ग्रामीणों ने बताया कि भानू कटी पतंग लूटने के लिए दौड़ रहा था, बोरवेल खुला होने के कारण उसमें गिर गया।

अब देखें घटनास्थल के फोटोज…

बच्चे के बाहर आते ही सभी ने खुशी जताई।
बच्चे के बाहर आते ही सभी ने खुशी जताई।
बच्चे को SDRF टीम ने ऐसे रस्सी से खींचा।
बच्चे को SDRF टीम ने ऐसे रस्सी से खींचा।
बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई की गई।
जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई की गई।
बोरवेल में छोटा पाइप डाला गया।
बोरवेल में छोटा पाइप डाला गया।

पाइप धंसने के कारण कुछ देर रोका रेस्क्यू

रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम के 10 जवान जुटे। तीन जेसीबी से बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा गया, लेकिन पाइप धंसने के खतरे के कारण खुदाई रोकनी पड़ी। बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप डालकर बच्चे को सांस लेने की व्यवस्था की गई। बच्वा इस दौरान रेस्पांस करता नजर आया था।

हादसों में मदद करने वाले को नीचे उतारा

बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ ने ग्रामीण इस्सार को बोरवेल में उतारा। कुएं और पानी में हुए हादसों में रेस्क्यू करने वाले इस्सार ने मदद की पेशकश की थी। एसपी की अनुमति के बाद उन्हें उल्टा लटकाकर नीचे भेजा गया, लेकिन पत्थर के कारण वे बच्चे तक नहीं पहुंच सके।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

70 हजार की रिश्वत लेते रेलवे पुलिस का आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर/सवाई माधोपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी