Home » राजस्थान » जनधन योजना के 12 साल: देश में 59 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते

जनधन योजना के 12 साल: देश में 59 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते

जयपुर। प्रधानमंत्री जनधन योजना के 12 वर्ष पूरे होने के साथ देश में वित्तीय समावेशन का अभियान नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। योजना के तहत देशभर में 59 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इसका सबसे बड़ा असर उन वर्गों पर पड़ा है, जो लंबे समय तक औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से दूर रहे।

राजस्थान ने भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में 3.88 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 25,526 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। वहीं खाताधारकों को 2.76 करोड़ रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ राजस्थान देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।

14.72 करोड़ से बढ़कर 59 करोड़ पार हुए खाते
वर्ष 2014 में शुरू हुई प्रधानमंत्री जनधन योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना था। वर्ष 2015 में जहां जनधन खातों की संख्या करीब 14.72 करोड़ थी, वहीं 19 अगस्त 2026 तक यह संख्या बढ़कर 59.09 करोड़ हो गई। इनमें करीब 32.92 करोड़ महिला लाभार्थी हैं।

जनधन खातों में जमा धनराशि में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 में करीब 15,670 करोड़ रुपये जमा थे, जो अब बढ़कर 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं। योजना ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा को मिला आधार
जनधन योजना के माध्यम से खाताधारकों को बैंकिंग के साथ डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाओं से भी जोड़ा गया है। खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड, दुर्घटना बीमा और ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचाने में भी मदद मिली है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया सशक्त भारत की मिसाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की उपलब्धियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना ने देश के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की है। 59 करोड़ से अधिक बैंक खातों का सफल वित्तीय समावेशन सशक्त और समर्थ भारत की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के माध्यम से आज देश का हर वर्ग समर्थ और आत्मनिर्भर बन रहा है। जनधन योजना ने गरीब और वंचित वर्ग को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

महिलाओं की भागीदारी बनी बड़ी उपलब्धि
योजना की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी शामिल है। देश में खुले जनधन खातों में आधे से अधिक खाते महिला लाभार्थियों के हैं। इससे महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के साथ आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाने का आधार तैयार हुआ है।

12 वर्षों में 59 करोड़ से अधिक खातों का आंकड़ा यह दर्शाता है कि जनधन योजना बैंक खाता खोलने की पहल से आगे बढ़कर देश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बन चुकी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

70 हजार की रिश्वत लेते रेलवे पुलिस का आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर/सवाई माधोपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी