Home » राजस्थान » मानसरोवर में दुकानों में आग लगने की घटना के बाद जिला कलक्टर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मानसरोवर में दुकानों में आग लगने की घटना के बाद जिला कलक्टर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जयपुर। जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दुकानों में आग लगने की घटना के बाद जिला कलक्टर संदेश नायक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

जिला कलक्टर ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आगजनी की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार मंडलों एवं व्यापारियों को दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध रखने तथा आग से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों की पालना करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाजारों एवं दुकानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का ऑडिट कराने तथा आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बागियों को मनाने के लिए भाजपा दे रही ऑफर:टिकट नहीं मिला तो मंत्री से गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता; 41 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस​ लिया

नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से परेशान एक कार्यकर्ता बुधवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह