Home » राजस्थान » जयपुर में तेज-रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर:अफरा-तफरी मची, लोगों ने भागकर बचाई जान

जयपुर में तेज-रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर:अफरा-तफरी मची, लोगों ने भागकर बचाई जान

जयपुर में तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार की रफ्तार और बेकाबू स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार- मानसरोवर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में गोल्यावास और वंदेमातरम रोड पर बुधवार शाम 6:15 बजे यह घटना हुई। बेकाबू कार ने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद नारायण विहार इलाके में भी कार द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की सूचना सामने आई है।

पहले देखें हादसे के PHOTOS

कार ड्राइवर के गाड़ी तेज भगाने पर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की।
कार ड्राइवर के गाड़ी तेज भगाने पर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की।

ड्राइवर ने लोगों को टक्कर मारने की कोशिश की।
ड्राइवर ने लोगों को टक्कर मारने की कोशिश की।
कार ने तेज स्पीड में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
कार ने तेज स्पीड में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।

कार ड्राइवर ने कई इलाकों में फैलाई दहशत

एक ही कार के अलग-अलग इलाकों में वाहनों को टक्कर मारने की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कार का नंबर RJ12 CP 4878 है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस कार ड्राइवर और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा विजन, गांवों में विकास की बिछेगी नई बिसात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। आने वाले समय में