Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा:कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी

जयपुर में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र ठगा:कनाडा का रहने वाला बताकर मंदिर में दान देने का दिया था झांसा; कपडे़ में बांधकर रखवाए रुपए-ज्वेलरी

जयपुर में मंदिर में पूजा करने गई बुजुर्ग महिला (65) से बदमाश ने ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को कनाडा निवासी बताया और मंदिर में 11 हजार रुपए दान करने की बात कहकर महिला को झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके घर तक पहुंच गया और खुद के 11 हजार रुपए एक कपड़े में बांधकर उसमें महिला को मंगलसूत्र रखने के लिए कहा। महिला बाद में रुपए देखने गई तो आरोपी साथी के साथ वह कपड़ा लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंदिर में हुई थी आरोपी से मुलाकात

जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश कुमार गुर्जर के अनुसार- पांचशील एन्क्लेव निवासी महिला 1 सितंबर की सुबह करीब 10:45 बजे कॉलोनी के कृष्ण मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान वहां एक अनजान व्यक्ति महिला से मिला। उसने खुद को कनाडा निवासी बताया।

आरोपी ने महिला से कहा- मुझे मंदिर में 11 हजार रुपए दान करने हैं। महिला ने उससे कहा- मंदिर के पुजारी को रुपए दे दें। महिला के अनुसार- आरोपी ने पुजारी के वहां मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए उससे कहा कि वह रुपए अपने पास रख ले।

इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके घर तक पहुंच गया। उसने 11 हजार रुपए एक कपड़े में बांध दिए और महिला से कहा कि इसमें अपना मंगलसूत्र रखकर घर में पूजा की जगह पर रख दें। महिला आरोपी की बातों में आ गई और मंगलसूत्र उसके बताए तरीके से रख दिया।

इसके बाद महिला ऊपर जाकर उन रुपए को देखने गई। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला को ठगी का पता चला। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी और उसके साथी की पहचान के प्रयास कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा विजन, गांवों में विकास की बिछेगी नई बिसात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। आने वाले समय में