Home » राजस्थान » मौखमपुरा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई:1 किलो 287 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

मौखमपुरा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई:1 किलो 287 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

मौखमपुरा पुलिस और डीएसटी टीम ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीएसटी जयपुर ग्रामीण की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में 1 किलो 287 ग्राम डोडा पोस्त पकड़ा गया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नीरज पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और सीओ दूदू अनुपम मिश्रा की देखरेख में यह कार्रवाई हुई।

पुलिस ने बताया कि 4 सितंबर को डीएसटी जयपुर ग्रामीण की सूचना पर मौखमपुरा थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम जयपुर-अजमेर रोड, एनएच-48 पर न्यू महादेव हाईवे होटल, गिदानी पहुंची। वहां एक युवक प्लास्टिक की थैली लेकर संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम जगदीश (24) बेटा श्रीकिशन, निवासी कटसूरा, थाना अराई, जिला अजमेर बताया।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 287 ग्राम डोडा पोस्त मिला। मादक पदार्थ रखने के संबंध में उससे परमिट या लाइसेंस मांगा गया, लेकिन युवक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने डोडा पोस्त जब्त करके जगदीश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ केस नंबर 142/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में मौखमपुरा थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीएसटी टीम से टीम प्रभारी सुहेल खान (उप निरीक्षक), सत्येंद्र (सहायक उप निरीक्षक), रामनिवास (सहायक उप निरीक्षक), सुभाष (कांस्टेबल) और राजू (कांस्टेबल ड्राइवर) ने खास भूमिका निभाई।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भाजपा के दो, कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले:चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के केस, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो FIR

अजमेर में नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने के लिए किस्मत, आजमा रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में सात पर आपराधिक