Home » राजस्थान » वसुंधरा राजे ने चोमहला में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी पक्ष में की मतदान की अपील

वसुंधरा राजे ने चोमहला में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी पक्ष में की मतदान की अपील

झालावाड़: विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब अंतिम चरण पर है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज चोमहला पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने राजे का भव्य स्वागत किया राजे ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

राजे ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास की गंगा बहेगी क्षेत्र में व राज्य में भाजपा सरकार को बहुमत मिलता है तो डग विधानसभा सभा क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी व चम्बल नदी पर बांध, साथ बिजली पानी सड़क को लेकर भी विकास कार्य किया जावेगा.

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा जहां वसुंधरा राजे ने सभी का अपने भाजपा परिवार में स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में डग विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता महिलाएं युवा उपस्थित रहे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS