Home » राजस्थान » कांग्रेस पर भड़के सीएम शिवराज, वंशवाद का लगाया आरोप

कांग्रेस पर भड़के सीएम शिवराज, वंशवाद का लगाया आरोप

बांसवाड़ा: जिले में विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार शाम 6 बजे बाद थम जाएगा. इसको लेकर नेता अब ताबड़तोड़ रैलियों में जुट गए हैं. वहीं बागीदौरा विधानसभा में  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोहनवाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया. चौहान हेलिकॉप्टर से बागीदौरा के रोहनवाड़ी में पहुंचकर रैली में शामिल हुए.

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोहनवाड़ी में बागीदौरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा के समर्थन में सभा को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने क्षेत्र में अपने परिवार से पत्नी को जिला प्रमुख, भाई व साले को सरपंच, बेटे को उपप्रधान बना रखा है.

इस क्षेत्र में अपना रॉब दिखाते हुए राजनीति में किसी को आगे बढ़ने का मौका नही दे रहे है. आज मालविया खुलकर कमीशन खा रहा है ये पैसा उसका नही आप जनता का है. शिवराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर वंशवाद का आरोप लागया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद