जयपुर: लोकतंत्र के महापर्व के लिए किए जाने वाले चुनाव प्रचार का शोर आज थम गया है.अब शहर की सड़कों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनातगी कर दी गई है.शहर में भयमुक्त मतदान के लिए करीबन हजार सशस्त्र पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों , अन्य सुरक्षा बलों की 27 कंपनियां, यूपी होम गार्ड और मोबाइल पार्टियों को तैनात कर दिया गया है.
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के अनुसार संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाने के लिए टीमें गाठित की गई है.शहर के 2 हजार 980 बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 154






