Home » राजस्थान » दलित महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

दलित महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

डीडवाना: डीडवाना जिले के मौलासर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति ने महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि संबंध नहीं बनाने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी. जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है. वहीं दूसरी ओर घटना के विरोध में दलित संगठन भी लामबद्ध हो गए और थाने पहुंचकर विरोध दर्ज करवाते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित महिला को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति रोजगार के सिलसिले में विदेश गया हुआ था. इसी दौरान गांव का ही मंगल सिंह नामक व्यक्ति एक दिन महिला के घर में घुस गया और डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए. इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर दुष्कर्म करता रहा और पीड़िता का शोषण करता रहा. पीड़ित महिला का पति जब विदेश लौटा तो उसने अपने पति को आपबीती बताई, जिस पर पीड़ित महिला के पति ने आरोपी को उलाहना देते हुए विरोध दर्ज करवाया.

लेकिन आरोपी ने महिला के पति को भी धमकियां दी, जिससे तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने मौलासर थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS