Poola Jada
Home » राजस्थान » कृषि कार्य करने के दौरान कुएं में गिरने से किसान की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

कृषि कार्य करने के दौरान कुएं में गिरने से किसान की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आज एक किसान की कृषि कार्य करने के दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है. फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है.

सुहागपुरा थाने के जांच अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि पाड़लिया निवासी गौतम मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका बेटा नटवरलाल परिजनों के साथ खेतों में फसल की पिलाई कर रहा था. इसी दौरान कुएं में पानी देखने के लिए वह कुएं के पास गया. बिना मुंडेर के इस कुएं पर पांव फिसलने से वह उसमें जा गीरा, कुएं में पानी भी काफी कम था चट्टानो से टकराने के कारण वह जख्मी हो गया.

परिजन तुरंत उसे लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है. फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS