Home » राजस्थान » देश में एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में मिले कोरोना के 423 मरीज

देश में एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में मिले कोरोना के 423 मरीज

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 423 मरीज मिले. देश में केरल में सबसे ज्यादा 265 नए मामले सामने आये. 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई. केरल में 2, कर्नाटक और राजस्थान में 1-1 मौत हुई.

कोरोना के मामलों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वर्तमान में कोरोना के 3420 सक्रिय मामले हैं. कोरोना के केसेस में देखी जा रही बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक भी थी. इस बैठक में इसके रोकथाम के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं.

आपको बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखा गया है. जिससे कोविड के नए सब-वैरिएंट JN.1 को लेकर चिंता बढ़ती जा रहा है. इस नए वैरिएंट का पहला मामला केरल से ही सामने आया था. वहीं केरल में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई थी.चिकित्सकों ने आमजन को सुझाव दिया है कि अगर लक्षण 2 दिन से अधिक समय तक नजर आये तो कोरोना टेस्ट जरूर करवाना चाहिए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS