जैसलमेर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर पहुंची. राष्ट्रपति मुर्मू विशेष विमान से जैसलमेर पहुंची. राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अगवानी की. संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, IG जयनारायण शेर मौजूद रहे. राष्ट्रपति मुर्मू सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का कार्यक्रम होगा. इसके बाद शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई करीब 5 हजार महिलाओं से संवाद करेंगी. इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य मौजूद रहेंगे.
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगी. राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अगवानी की. तत्पश्चात सेना के एक कार्यक्रम में हैलीकॉप्टर से राष्ट्रपति जाएंगी. बतौर चीफ गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के कार्यक्रम में शामिल हो रही है. पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम का आयोजन होगा.
तत्पश्चात करीब 4:15 बजे जैसलमेर के लखपति दीदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. जहां राष्ट्रपति मुर्मु राजीविका मिशन के तहत 5 हजार लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी. महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का भी राष्ट्रपति निरीक्षण करेंगी. वहीं सिम्बोलिक चेक के माध्यम से कम दर पर ऋण योजना का भी चेक देंगी. तत्पश्चात जैसलमेर से वापस उड़ान भरेंगी. दौरे के दौरान राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साथ रहेंगे.





