Home » राजस्थान » धौलपुर में ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

धौलपुर में ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

धौलपुर: धौलपुर सैपऊ मार्ग पर  बोलेरो ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है वहीं बोलेरो सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे संख्या 123 पर कुम्हेरी  गांव के समीप सैंपऊ की तरफ से जा रही बोलेरो गाड़ी धौलपुर की ओर से आ रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर  ट्राली से आमने-सामने की टक्कर में बुरी तरह छतिग्रस्त हुई हैं वहीं घटना मे 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई थाना प्रभारी हरभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरैना निवासी कुछ लोग सैपऊ एक गमी में सम्मिलित होने के लिए आए थे,

जो वापस अपने गांव लौट रहे थे उसी दरमियान कुम्हेरी  गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया जिसमें हरिओम  निवासी लालोर खुर्द सिटी कोतवाली मुरैना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं लीलावती, सुदामा, रामबेटी  ,गुड्डी  निवासी मुरैना घायल हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक के शव  को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद