जयपुर: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. 50 हजार के इनामी गैंगस्टर दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू को करधनी क्षेत्र में पकड़ा है. गैंगस्टर दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू 5 साल से फरार चल रहा था.
चित्तौड़गढ़ जिले के थाना बेंगू में वर्ष 2009 हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल था. बदमाश की गिरफ्तारी पर IG उदयपुर रेंज ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 150





