Home » राजस्थान » अमित शाह ने तीनों प्रभारी मंत्रियों की लगाई क्लास, कहा-जनता के काम करें,सरकार बने तीन महीने हो गए, धरातल पर काम करें

अमित शाह ने तीनों प्रभारी मंत्रियों की लगाई क्लास, कहा-जनता के काम करें,सरकार बने तीन महीने हो गए, धरातल पर काम करें

बीकानेर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर दौरे पर रहे. अमित शाह ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली. भाजपा नेताओं और प्रबंधन समिति को जीत का मंत्र दिया. सिखाई चुनाव की बारीकियां एकजुटता का मंत्र दिया. आपको बता दें कि चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा के चाणक्य के तीखे तेवर नजर आये.

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को राजस्थान से भेजना राजस्थान का अपमान है. साथ ही तीनों प्रभारी मंत्रियों की अमित शाह ने क्लास लगाई. अमित शाह ने कहा कि आपको मेहनत करनी है, मैं रात को 12 बजे भी कॉल करूंगा.

मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर,सुमित गोदारा और अविनाश गहलोत को नसीहत दी. कहा जनता के काम करें,सरकार बने तीन महीने हो गए धरातल पर काम करें. बूथ पन्ना प्रमुख विधानसभा वार समिति आज ही बनाने के निर्देश दिए. प्रभारी मंत्रियों को दौरे करने, बैठक लेने और लाभार्थियों से संवाद करने की बात कही. तीनों मंत्रियों को निर्देश दिए और फ़ीडबैक लिया.

लगातार क्षेत्र में बैठकें करने के निर्देश दिए. चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि परिवार बढ़ाएं,बूथ तक ये काम करें. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे.

विश्व विख्यात मरु महोत्सव का हुआ आगाज, लोक कला संस्कृति का अनूठा संगम, रामलला की झांकी आकर्षण का रहेगी मुख्य केंद्र

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद