Home » राजस्थान » दिया कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर घायल कैशियर नरेंद्र सिंह की जानी कुशलक्षेम, परिजनों से की मुलाकात, कहा- सरकार हर संभव मदद करेगी

दिया कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर घायल कैशियर नरेंद्र सिंह की जानी कुशलक्षेम, परिजनों से की मुलाकात, कहा- सरकार हर संभव मदद करेगी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को मणिपाल अस्पताल पहुंचकर पीएनबी बैंक डकैती प्रयास को अपनी बहादुरी से विफल करने वाले एवं इस दौरान गोलियां लगने से घायल हुए कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की.

उन्होंने घायल कैशियर की हौसला अफजाई करते हुए उनकी बहादुरी एवं साहस कि सराहना की. उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायल कैशियर के स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट ली. उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान घायल कैशियर नरेंद्र सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की एवं उनकी हौसला अफजाई की.

उन्होंने परिवारजनों से कहा की घायल नरेंद्र ने बहुत बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए डकैतों से मुक़ाबला किया है और बैंक डकैती को विफल किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की और से हर संभव मदद घायल नरेंद्र और उनके परिवार जनों को उपलब्ध करवाई जाएगी. इस दौरान नरेंद्र सिंह के परिवारजनों ने भी उपमुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11