Home » जयपुर » प्रमुख शासन सचिव,पशुपालन,मत्स्य,डेयरी एवं गोपालन विकास एस भाले ने किया कार्यभार ग्रहण

प्रमुख शासन सचिव,पशुपालन,मत्स्य,डेयरी एवं गोपालन विकास एस भाले ने किया कार्यभार ग्रहण

कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास एस भाले ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य,डेयरी एवं गोपालन विकास एस भाले ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन एवं गोपालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने पशुपालकों,दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए नवाचारों को अपनाने और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया।भाले कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मंगलवार को पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़,पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना,गोपालन निदेशक पंकज ओझा,मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक जे डी सोढानी,पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान प्रमुख शासन सचिव भाले ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, अतः इन क्षेत्रों में गुणवत्ता,उत्पादकता और विपणन को सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।बैठक में बजट घोषणा और संकल्प पत्र की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। पशुपालन विभाग के निदेषक डॉ सुरेशचंद मीना ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना,मोबाइल वेटरिनरी यूनिट, सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक,पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना,उष्ट्र संरक्षण योजना आदि की प्रगति के बारे में प्रमुख शासन सचिव को अवगत कराया।भाले ने सेक्स सॉर्टेड सीमन तथा उष्ट्र संरक्षण योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के तहत संचालित टेली कंसल्टेंसी और चैटबॉट की प्रशंसा की।

शासन सचिव ने गोपालन से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गौशालाओं के सुदृढ़ तथा पारदर्शी प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने नवीन तकनीकों का उपयोग कर विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे जमीनी स्तर पर योजनाओं को प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे।भाले ने गौशालाओं में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समय समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही आगामी चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

अंत में प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11