‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 10 अगस्त, सोमवार को ‘हिसाब मांगो रैली’ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, कर वसूली, शहर की बदहाल स्थिति और आमजन की बढ़ती समस्याओं को लेकर नगर निगम का घेराव करेंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि रैली में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, आम नागरिक, प्रमुख नेता, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे नेहरू प्लेस, टोंक रोड पर एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में जयपुर नगर निगम पहुंचकर घेराव किया जाएगा।
*इन मुद्दों को लेकर होगा प्रदर्शन*
कांग्रेस के अनुसार रैली में शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर नगर निगम से जवाब मांगा जाएगा। इनमें सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ता अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग, टूटी सड़कें और गड्ढे, बदहाल सीवरेज व्यवस्था, जाम नाले और बंद रोड लाइटें प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा निगम में कथित भ्रष्टाचार और कर वसूली के नाम पर आमजन पर पड़ रहे बोझ का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि जयपुर में अतिक्रमण बढ़ रहा है, सड़कें जर्जर हैं, सीवरेज व्यवस्था खराब है और कई इलाकों में रोड लाइटें बंद हैं, जबकि दूसरी ओर आम नागरिकों से लगातार कर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी परेशान है और अब नगर निगम से ‘हिसाब मांगने का समय आ गया है।’
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से 10 अगस्त को सुबह 10 बजे नेहरू प्लेस, टोंक रोड पहुंचकर रैली में शामिल होने और नगर निगम को जवाबदेह बनाने की अपील की है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






