जयपुर: अफसर के तुगलकी आदेश से ऊर्जा मंत्री बेखबर है ! रूफटॉप सोलर नहीं लगवाने पर डिस्कॉम कार्मिकों का वेतन रोकने का प्रकरण है. मंत्री हीरालाल नागर ने इस तरह के किसी भी आदेश की जानकारी से इनकार किया है.
नागर ने कहा कि झालावाड़ सर्किल से ऐसा कोई आदेश जारी होने की मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है, जागरूता से ही सोलर बढ़ेगा.
इस पूरे मामले को दिखवाकर दोषियों पर कार्रवाई होगी. हालांकि, झालावाड़ सर्किल से निकला आदेश आज रद्द किया जा चुका है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 140






