Home » जयपुर » कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन

न्यूज इन राजस्थान (सुनील शर्मा)                                जयपुर। जोन-24 के क्षेत्राधिकार स्थित सांभरिया रोड स्थित जीता वाला पुलिया के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी “कौशल्या” में अब नया खुलासा सामने आया है। यह कॉलोनी कृषि भूमि पर बिना जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) की अनुमति के ही काटी जा रही है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

जानकारी के अनुसार कृषि भूमि का भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Change) कराए बिना ही यहां प्लॉटिंग कर बेचे जा रहे हैं। नियमानुसार कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की कॉलोनी बसाने से पहले जेडीए से स्वीकृति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां भू-माफिया नियमों को दरकिनार कर धड़ल्ले से काम कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में न तो मास्टर प्लान के अनुसार विकास हो रहा है और न ही मूलभूत सुविधाओं का कोई इंतजाम है। इसके बावजूद लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर खरीद-फरोख्त की जा रही है, जिससे भविष्य में विवाद और कानूनी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि इस तरह की अवैध कॉलोनियां न सिर्फ सरकारी नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि शहर के सुनियोजित विकास में भी बाधा बन रही हैं। बावजूद इसके संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कॉलोनी पर तत्काल कार्रवाई कर निर्माण कार्य रुकवाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान