Home » राजस्थान » शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर संदेश नायक को पत्र सौंपकर पत्रकारों से जुड़े आदेश पर पुनर्विचार करने और उसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

IFWJ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आमजन की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को प्रभावित करने वाले किसी भी आदेश को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

संगठन ने आरोप लगाया कि शिक्षामंत्री मदन दिलावर की ओर से जारी आदेश पत्रकारों के कार्यक्षेत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए चिंता का विषय है। IFWJ ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए आदेश की समीक्षा कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों को समाचार संकलन और जनहित के मुद्दों को उठाने के दौरान किसी प्रकार के अनावश्यक दबाव या प्रतिबंध का सामना नहीं करना चाहिए। पत्रकार संगठन ने सरकार से पत्रकारों की स्वतंत्रता और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।

IFWJ प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार हितों से जुड़े इस मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी विरोध दर्ज कराएगा।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन