Home » राजस्थान » CM भजनलाल शर्मा का पदाधिकारियों से आह्वान, हमें राजस्थान में मिशन-25 को करना है पूरा

CM भजनलाल शर्मा का पदाधिकारियों से आह्वान, हमें राजस्थान में मिशन-25 को करना है पूरा

जयपुरः लोकसभा चुनाव को लेकर पहली जारी होने के बाद बीजेपी अब एक्शन मोड़ में आ गई है. पार्टी पदाधिकारियों से लेकर मंत्रियों का तमाम दिशा निर्देश दे चुकी है. इसी कड़ी में CM भजनलाल शर्मा ने आह्वान किया है. सीएम ने नए प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि हमें राजस्थान में मिशन-25 को पूरा करना है. हर लोकसभा सीट पर कमल खिलाना है.

संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को महाअभियान में जुटना है. जिससे एक बार फिर देश में मोदी सरकार बन सके. सभी नए पदाधिकारी पूरी मेहनत से अपना काम करें. मैं भी एक कार्यकर्ता होने के नाते ही CM पद तक पहुंचा हूं. BJP में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता यहां तक पहुंच सके.

बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. जिसमें पीएम मोदी को वाराणसी से, अमित शाह को गुजरात से और राजनाथ सिंह को लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों में से 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की