Home » राजस्थान » जयपुर में 45 ग्राम स्कैम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:सिंधी कैम्प में होने वाली थी ड्रग्स की सप्लाई, कार भी जब्त

जयपुर में 45 ग्राम स्कैम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:सिंधी कैम्प में होने वाली थी ड्रग्स की सप्लाई, कार भी जब्त

जयपुर के सिंधी कैम्प थाना इलाके में पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है। एनडीपीएस यूनिट द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर का तकनीकी शाखा से विश्लेषण करवाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कयूम लोहार निवासी मकान नंबर 43, अजंता विहार, ईदगाह, जयपुर और दिनेश तंवर (26), निवासी गांव बरखेड़ा, तहसील खिलचीपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक कार RJ45 CD 6445 बरामद की है।
पुलिस ने एक कार RJ45 CD 6445 बरामद की है।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरोपियों से 45 ग्राम स्मैक और एक कार जब्त की है। दोनों आरोपियों को सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में स्मैक की डिलेवरी करनी थी। लेकिन ठीक उससे पहले सीएसटी की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये माल वो लोग कहां से लाए थे और कहां-किसको सप्लाई करना था। आरोपियों और बरामद मादक पदार्थ व कार को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सिंधी कैम्प थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की