Poola Jada
Home » राजस्थान » प्रदेश के बड़े शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी स्वीकृति

प्रदेश के बड़े शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी स्वीकृति

जयपुर: प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसे संचालित करेगी. उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध करवाने की स्वीकृति जारी कर दी है.

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विती में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर,भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे आमजन को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पब्लिक ट्रांसर्पोट को बढावा मिलने से आमजन को त्वरित एवं बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हिकल्स को बढावा देने से पेट्रोल डीजल की बचत होगी, पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर जीवन शैली का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के माध्यम से किया जाएगा. इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रूपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा.

बजट घोषणा की क्रियान्विती में जयपुर में 300,जोधपुर में 70,कोटा में 50, उदयपुर में 35,अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा. गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) में प्रदेश वासियों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढावा देने हेतु इंटर स्टेट के साथ-साथ राज्य के जयपुर,जोधपुर,उदयपुर,कोटा आदि बडे शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध करवाने कि घोषणा की थी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान