Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की मिली धमकी, शिकायत दर्ज

सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की मिली धमकी, शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद नवनीत राणा, को एक बार फिर से जान से मारने कि धमकी मिली है. सोशल मीडिया के वॉट्सऐप पर उन्हें मैसेज और ऑडियो के जरिए यह धमकी दी गयी है. जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दी है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सेक्शन 354, 354ए डी, 506(2) और 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा को धमकी मिली है. इससे पहले भी 2023 में उनको फ़ोन कॉल थ्रेट मिला था और तब विट्ठल रा नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. दरहसल , नवनीत राणा और उनके पति, रवि राणा का नाम हनुमान चालीसा विवाद के चलते कुछ समय पहले सुर्ख़ियों में आया था. उसके बाद से ही सांसद को धमकी मिल रही है.

गौरतलब है कि नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद हैं, इससे पहले वह साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. नवनीत राणा ने विजयकांत, जूनियर एनटीआर और ममूती जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान