Home » राजस्थान » 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर रेल मंडल को देंगे अनेक सौगात, करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, डीआरएम ने दी जानकारी

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर रेल मंडल को देंगे अनेक सौगात, करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, डीआरएम ने दी जानकारी

आगामी 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा (वर्चुअली) अजमेर मंडल सहित पूरे देश से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं एक स्टेशन एक उत्पाद, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल और गुड्स शेड के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे । इसकी विस्तृत जानकारी के लिए रविवार को मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेव राम एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला भी उपस्थित रहे ।
मंडल रेलवे प्रबंधक राजीव धनखड़ ने प्रेस वार्ता में बताया की 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा (वर्चुअली) अजमेर मंडल की निम्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे । जिसमे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल- चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर में मेसर्स विमला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड तथा उदयपुर जिले के खेमली में उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड (यूसीजीके), गुड्स शेड- नाथद्वारा, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल – (कुल 18 स्टेशन) डूंगरपुर, खामलीघाट, अजमेर, विजयनगर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन, कपासन, फतेहनगर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सोजत रोड, सोमेसर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, राणाप्रताप नगर एवं उदयपुर शामिल है ।

मंडल रेलवे प्रबंधक राजीव धनखड़ ने बताया कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की कुल 85,457 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे । जिसके शिलान्यास कुल 19 रेलवे वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाइन/कोचिंग डिपो, फलटन-बारामती नई लाइन और इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य – कुल लागत 6558 करोड़ रुपए है । इसके अलावा पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का न्यू खुर्जा से सहनेवाल (401 रुट किलोमीटर) खंड कुल लागत 11,859 करोड़ रुपये, पश्चिमी डेडीकेटेड फफ्रेट कॉरिडोर का न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड खंड (244 रुट किमी) कुल लागत 13,363 करोड रुपए, वेस्टर्न डीएफसी का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी)- कुल लागत 280 करोड रुपए, रेलवे लाइनों का दोहरीकरण/मल्टी-ट्रैकिंग और गेज परिवर्तन (1500 किलोमीटर, 100 खंड)- कुल लागत 20,744 करोड रुपए, विभिन्न रेल खंडों का विद्युतीकरण (2135 किलोमीटर)- कुल लागत 2400 करोड रुपए, रेलवे वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाइन/कोचिंग डिपो (कुल 16)- कुल लागत 2763 करोड रुपए है । इसके आलावा रेलवे गुड्स-शेड- कुल लागत 222 करोड रुपए, गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (कुल 51- कुल लागत 25 करोड रुपए, स्टेशनों का डिजिटल नियंत्रण (कुल 2646)- कुल लागत 25500 करोड रुपए, स्वचालित सिग्नलिंग सेक्शन (80 सेक्शन के 1045 रुट किलोमीटर में)- कुल लागत 1361 करोड रुपए, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र ( कुल 50)- कुल लागत 5 करोड रुपए, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल (कुल 1500 से अधिक)- कुल लागत 160 करोड रुपए, सौर ऊर्जा संचालित स्टेशन/सेवा भवन (975 लोकेशन)- कुल लागत 215 करोड रुपए, रेल कोच रेस्तरां (कुल 35)- कुल लागत 2 करोड रुपए
समग्र राशि 85,457 करोड़ रुपये है ।

वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना :
राजीव धनखड़ ने बताया कि इस मौके पर वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिसमें मैसूरु -डॉ. एमजी रामचन्द्रन सेंट्रल (चेन्नई), लखनऊ -देहरादून, कलबुर्गी- सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु, रांची -वाराणसी, दिल्ली (निजामुद्दीन) -खजुराहो, सिकंदराबाद -विशाखापट्टनम, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ, अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल, पुरी- विशाखापट्टनम शामिल है ।

वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी :
वरिष्ठ महाप्रबंधक राजीव धनखड़ ने बताया कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे जिनमे अहमदाबाद -जामनगर का द्वारका तक, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला का चंडीगढ़ तक, गोरखपुर- लखनऊ का प्रयागराज तक, तिरुवनंतपुरम – कासरगोड का मंगलुरु तक
नई यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना, आसनसोल- हटिया, तिरुपति- कोल्लम शामिल है ।

मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना :
वरिष्ठ महाप्रबंधक राजीव धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिसमें न्यू खुर्जा से, साहनेवाल से, न्यू सोनेनगर से, न्यू रेवाड़ी से, न्यू किशनगढ़ से, न्यू घोलवड से, न्यू मकरपुरा से शमिल है ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान