Home » राजस्थान » राहुल कस्वां आज कर सकते कांग्रेस ज्वॉइन, दिल्ली में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होंगे शामिल

राहुल कस्वां आज कर सकते कांग्रेस ज्वॉइन, दिल्ली में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होंगे शामिल

जयपुर: राहुल कस्वां आज कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं. CEC की बैठक से पहले राहुल कस्वां दिल्ली में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. जिसके बाद उन्हें चूरू से मिल सकती कांग्रेस की टिकट मिल सकती है. इस दौरान प्रभारी रंधावा, अशोक गहलोत,PCC चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम मौजूद रहेंगे.

बता दें कि राहुल कस्वां चूरू लोकसभा सीट से टिकट कटने से नाराज हैं. भाजपा ने उनका टिकट काटकर चर्चित पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को दिया है. इसके बाद से सांसद कस्वां ने 4 मार्च को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने भाजपा पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी.

उन्होंने लिखा कि आखिर मेरा गुनाह क्या था ? क्या मैं ईमानदार नहीं था ? क्या मैं मेहनती नहीं था ? क्या मैं निष्ठावान नहीं था ? क्या मैं दागदार था ? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी ? मा. प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में, मैं सबसे आगे था. ओर क्या चाहिए था ? जब भी इस प्रश्न को मैंने पूछा, सभी निरुत्तर और निःशब्द रहे. कोई इसका उत्तर नही दे पा रहा. शायद मेरे अपने ही मुझे कुछ बता पाएं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11