Home » राजस्थान » पेपर लीक प्रकरण में ईडी की टीम पहुंची डूंगरपुर, पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और उनके बेटे की संपत्तियां की सीज

पेपर लीक प्रकरण में ईडी की टीम पहुंची डूंगरपुर, पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और उनके बेटे की संपत्तियां की सीज

डूंगरपुर: आरपीएससी पेपर लीक केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम आज बुधवार को डूंगरपुर पहुंची. ईडी में आरपीएससी के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा समेत उसके बेटे की संपत्तियों को अटैच करते हुए सीज कर दिया.

ईडी अधिकारियों की एक टीम में 3 से 4 अधिकारी डूंगरपुर पहुंचे. ईडी ने पहले लोकल पुलिस का सहयोग मांगा. इसके बाद मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा और उसके बेटे दीपेश कटारा की संपत्ति की डिटेल लिस्ट लेते हुए ठिकानों पर पहुंची. ईडी के अधिकारी अस्पताल रोड पर एक भूखंड पर पहुंची. जहा 1330 वर्ग फीट का वाणिज्यिक भूखंड पर संपति सीज का बोर्ड लगा दिया.

इसके बाद टीम मालपुर में 3 बीघा 3 बिस्वा, मालपुर में 16 बिस्वा और मालपुर में ही 0.2 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीज किया. भाटपूर में एक बीघा 12 बिस्वा कृषि भूमि समेत उनकी पांच प्रॉपर्टी को सीज करने की कार्रवाई की गई है. जिनकी बाजार की कीमत करोडो में बताई जा रही है. हालाकि ईडी के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

एसओजी ने 9 महीने पहले बाबूलाल कटारा को अजमेर से गिरफ्तार किया था. आरपीएससी पेपर लीक केस के खुलासे के बाद 9 महीने पहले मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा के अलावा उसके भांजे विजय डामोर और ड्राइवर को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद एसओजी और ईडी की टीम मामले में आगे की छानबीन कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित:जोगाराम पटेल

जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा पीएम किसान