भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर भाखड़ा व इंदिरा गांधी नहर परियोजना के किसानों को गेहूं की फसल के पकाव हेतु अंतिम व आवश्यक सिंचाई बारी उपलब्ध करवाने का मांग पत्र सौंपा कैलाश मेघवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सिंचित क्षेत्र के किसानों को खरीफ नरमा की फसल गुलाबी सुंडी की मार से पहले ही चौपट होने भारी आर्थिक नुकसान हो चुका है अब रबी की प्रमुख फसल गेहूं को अंतिम सिंचाई बारी नहीं देने से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी कैलाश मेघवाल ने बताया कि अभी नहरबंदी लेने से पेयजल का भी पर्याप्त भंडारण भी वाटर वर्क्स में नहीं हो पाया है अतः आने वाले गर्मियों के सीजन में पीने के पानी की किल्लत का सामना भी क्षेत्र वासियों को करना पड़ेगा अतः नहर बंदी को आगे खिसकाया जाए विषय की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने शीघ्र ही पंजाब में उच्च स्तर पर इस संबंध में वार्ता की तथा जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव सिंचाई मंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सकारात्मक हल का भरोसा दिलाया






